फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह तोड़ जवाब देकर चीन को सबक सिखाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
करारा जवाब देकर चीन को सबक सिखाए सरकार
विज्ञापन

शामली। भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के साथ झड़प में सेना के अधिकारी और दो जवान शहीद होने पर पूर्व सैनिकों में चीन के खिलाफ गुस्सा है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि चीन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। वह हमेशा से गद्दारी करता रहा है जबकि भारत शांतिप्रिय देश है और हमेशा सीमा पर शांति चाहता है, लेकिन चीन ने जो विश्वासघात किया है, उसका मुंह तोड़ जवाब देकर सबक सिखाना चाहिए। देश की सुरक्षा की खातिर सभी लोग सेना के साथ खड़े हैं।
गांव कसेरवाकलां निवासी पूर्व सैनिक हवलदार सलेकचंद का कहना है कि जहां पर सैनिकों के बीच झड़प हुई वहां चीन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है। भारत सरकार को अब बातचीत छोड़कर चीन को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। केंद्र सरकार चीन के खिलाफ कड़े कदम उठाकर इसका हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

गांव लांक के (हाल निवासी दयानंद नगर) सूबेदार मेजर विजयपाल सिंह ने कहा कि चीन शुरू से ही धींगामस्ती कर जमीन कब्जाने की फिराक में रहता है। अब देश में ऐसी सरकार है जो एक इंच जमीन भी नहीं जाने देगी। भारतीय सेना का मनोबल ऊंचा है। चीन को अब समझ जाना चाहिए कि उसकी मनमर्जी चलने वाली नहीं है। जो हरकत चीन ने की है, उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी हवलदार तेजपाल वशिष्ठ ने कहा कि चीन अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दगाबाजी करता है। चीन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। चीन ने जो हरकत की है, उसका मुंह तोड़ जवाब देकर सबक सिखाया जाए।
गांव खंदरावली निवासी पूर्व नायक ईश्वरपाल सिंह ने कहा कि चीन धोखेबाज देश है। चीन को समझना चाहिए कि भारत अब शक्तिशाली देश है। सरकार को चाहिए कि चीन को मुंह तोड़ जवाब देकर सबक सिखाए।
गांव झाल निवासी हवलदार तेजपाल मलिक ने कहा कि चीन को समझ आना चाहिए कि भारत की गिनती अब शक्तिशाली देशों में शामिल है। देश की जनता अपने भारतीय सैनिकों के साथ है। सरकार इस मामले में कड़े कदम उठाए।
विज्ञापन

गांव सिलावर निवासी सूबेदार संजीव कुमार ने कहा कि सीमा पर तनाव को दूर करने के लिए सरकार को अब ठोस निर्णय लेने चाहिए। सरकार इस मामले में चीन को ऐसा सबक सिखाए कि वह दोबारा इस तरह की हरकत न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें