फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट हुआ जारी, नालों की साफ-सफाई अभी अधूरी

विज्ञापन
थाना भवन मैं गंदगी से अटा पड़ा नाला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। बरसात का मौसम नजदीक आते ही कस्बे के लोगों की जलभराव को लेकर चिंता बढ़ जाती है। नगर पंचायत हर साल नालों की सफाई के लिए बजट पर हजारों रुपये खर्च करती है, लेकिन इसके बाद भी जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

अब बरसात का सीजन आने वाला है, लेकिन अभी तक कस्बे के नालों की सफाई का काम शुरू नहीं हो पाया है। सफाई न होने की वजह से हर साल जब भी बरसात होती है तो कस्बे के नाले ओवरफ्लो होकर बहते हैं। जिससे सारा पानी सड़क पर आने से जलभराव होता है। इस साल भी नगर पंचायत ने नालों की सफाई के लिए 40 हजार रुपये का बजट जारी किया है, लेकिन अभी तक सफाई कार्य शुरू नहीं हो सका है। कस्बे के मुख्य नाला जस्सूवाला से बूढ़ाबाबू तालाब तक बहने वाले नाले से मोहल्ला खैल, जस्सूवाला मोहल्ला, मेला ग्राउंड, नबीपुरा और रसीदगढ़ मार्ग पर बरसात में जलभराव होता है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन नगर पंचायत इस समस्या केे लेकर गंभीर नजर नहीं आती।
बोले परेशान लोग
यह नाला पानी की निकासी का मुख्य नाला है, लेकिन, समय से इसकी सफाई नहीं की जाती। अब बरसात शुरू होने वाली है। बावजूद इसके अब तक इस नाले की सफाई नहीं हुई है। जैसे ही बरसात शुरू होगी, वैसे ही जगह-जगह जलभराव होना तय है। - अमित कुमार।
विज्ञापन

कई के नालों की समय से सफाई होनी चाहिए, लेकिन, पिछले कुछ सालों में कस्बे के नालों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जस्सूवाला से बूढ़ाबाबू तालाब तक आने वाले में नाले में जब बारिश का पानी आता है तो निकासी ठप हो जाती है और परिणाम लोगों को भुगतना पड़ता है। - राकिब थानवी।
हम हर साल नगर पंचायत से बारिश से पहले नाले की सफाई की मांग करते हैं। कई बार खानापूर्ति के लिए कुछ काम किया भी जाता है। लेकिन, फिलहाल भी नाले की हालत खराब है। यदि अब सफाई नहीं हुई तो लोगों की जलभराव होने से फजीहत होनी तय है। - अंकित गौतम।
कोट
प्रत्येक वर्ष बरसात से पहले नालों की सफाई कर निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है। इस साल भी करीब 40 रुपये की लागत से नाले की सफाई कराई जाएगी। बरसात शुरू होने से पहले नाले की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। - रफत प्रवीन, अध्यक्ष नगर पंचायत थानाभवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें