फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 विद्यालयों में बालिकाओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का तीसरा चरण चल रहा है। इसके साथ अब उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम आठ नवंबर से शुरू होकर तीन माह तक यानि जनवरी 2022 तक चलेगा। इस कार्यक्रम के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जनपद में 99 विद्यालयों में 33 शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

शासन ने बालिकाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। ताकि बालिकाएं किसी भी विषम परिस्थतियों में बिना विचलित हुए उसका सामना कर सके। अटैक इज द बेस्ट फोर्म ऑफ सेल्फ डिफेंस के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आत्म रक्षा प्रशिक्षण की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए वे उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का चयन किय गया है, जिनमें बालिकाओं की संख्या ज्यादा है। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट 596 विद्यालय संचालित है। इनमें 99 विद्यालयों का चयन रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। शासन ने प्रत्येक विद्यालय में बालिकाओं को 25 दिन का प्रशिक्षण दिया जाना है। बेसिक शिक्षा बालिका के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि आठ नवंबर से तीन माह तक बालिकाओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिए जाने की योजना तैयार कर ली गई है। अनुदेशकों को विद्यालय आवंटन कर खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुदेशक को मिलेंगे दो हजार रुपये
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शासन ने बजट जारी किया है। इसके लिए प्रत्येक अनुदेशक को दो हजार रुपये दिए जांएगे। शासन की तरफ से प्रशिक्षण के लिए चयनित विद्यालयों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। 25 दिन का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अनुदेशकों को यह धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा एक हजार रुपये की धनराशि विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का बैनर बनाने, बालिकाओं को प्रमाण पत्र देने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें