फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों को तोहफा, 10 करोड़ रुपये खातों में भेजे

Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली से पहले शामली शुगर मिल ने सोमवार को किसानों के खातों में बकाया 10 करोड रुपये और भेज दिए। दिसंबर में अन्य बकाया भेजने की बात कहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, शामली शुगर मिल पर पिछले साल का गन्ने का 213 करोड़ रुपये बकाया था। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने कई दिन तक मिल परिसर में भी दिया था। साथ ही कलक्ट्रेट के सामने हाईवे जाम किया था। जिस पर मिल प्रशासन ने जल्द किसानों का बकाया भुगतान करने का वायदा किया था।
विज्ञापन


मिल प्रशासन 17 सितंबर को 25 करोड़, 12 अक्तूबर को 25 करोड़, 23 अक्तूबर को 25 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर चुका है। पहले उन किसानों का भुगतान किया जा रहा है, जो सबसे पुराने बकायेदार है और जिनका अधिक बकाया मिल पर है।जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुश्वाहा ने बताया कि किसानों के खातों में 10 करोड़ रुपये और भेजे गए हैं। प्रयास है कि जल्द से जल्द किसानों का बकाया उनके खातों में भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें