फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी खाप चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचे। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर भी कलक्ट्रेट के अंदर ले जाने का प्रयास किया, मगर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को किसान भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए जिला पुलिस प्रशासन पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। एसडीएम सदर हामिद हुसैन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि घरेलू बिजली का लोड बिना किसी अनुमति के बढ़ाना बंद होना चाहिए। आवारा पशुओं को गऊशाला में भिजवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर सार्वजनिक नंबर जारी किया जाए।
किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराया जाए। गांव के रास्ते खराब पड़े है, उन्हें जल्दी ठीक कराया जाए। गांव में चेकिंग के नाम पर अवैध उगाई पर लगाम लगनी चाहिए। पेड़ों की कटाई पर अवैध उगाई बंद की जाए। चकबंदी विभाग में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार को दूर किया जाए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रही जटिलता के कारण असुविधा को सुविधा जनक किया जाए। इस अवसर पर अंकित चौधरी, तस्ववर खुरगान, राशिद जंग, बिटटू प्रधान, असजद चौधरी, अर्जुन, महबूब, सुरेंद्र, अक्षु त्यागी, मिंटू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें