फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सरकार बनाने के लिए हो जाओ तैयार

Wed, 22 Nov 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आखिर वह घड़ी आ गई, जिसके लिए करीब एक महीना से प्रत्याशी इंतजार कर रहे थे। आज जिले के 301654 मतदाताओं द्वारा 10 अध्यक्ष और 170 वार्ड सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से जिले भर के 10 निकायों में मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तथा मतदान केंद्रों पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाए। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में यदि कोई व्यक्ति व्यवधान पैदा करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


26 कार्मिकों की निर्वाचन ड्यूटी काटी ः शामली। नगर निकाय चुनाव में बीमार, वृद्ध, विकलांग, गर्भवती महिलाओं और डबल ड्यूटी वाले 26 कार्मिकों को ड्यूटी से मुक्त किया गया है। भैसवाल रोड स्थित शामली मंडी स्थल पर पोलिंग पार्टियां में शामिल एक दंपति अपने चार साल के बेटे को लेकर आया थी।

कहना था कि घर में बच्चे को रखने के लिए कोई भी नहीं है। इसलिए साथ लेकर आए है। सीडीओ रेणू तिवारी को एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी की नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाई हुई है। रात में पत्नी को बच्चा पैदा हुआ है। ऐसे में उनकी निर्वाचन ड्यूटी काट दी जाए। सीडीओ ने ड्यूटी कटवाने के लिए आए कार्मिकों को डीडीओ बलराम कुमार के पास भेज दिया। डीडीओ बलराम कुमार ने बताया कि  26 कार्मिकों को ड्यूटी से मुक्त किया गया है। रिजर्व में रखे गए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

डीएम ने की जांच
शामली। पोलिंग पार्टियों की तैयारी को देखने पहुंचे जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पोलिंग पार्टी 284, 269 में से महिलाओं से मतपेटी को खोलने और सील करके दिखाने को कहा तो उक्त महिला कर्मी यह कार्य नहीं कर सकी। इसके बाद डीएम ने स्वयं महिला कर्मियों को मतपेटी खोलकर और उसके बाद सील करके दिखाई।

14 पहचान पत्रों से डाली जा सकेगी वोट
मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पेनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी मूल दस्तावेज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, शारीरिक रूप से अशक्त होने का फोटोयुक्त पहचान पत्र, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, बैंक पासबुक।

बंद रहेंगे बाजार, नहीं चलेंगे व्यावसायिक वाहन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि नगर निकाय के लिए मतदान के दौरान शहरी क्षेत्र में प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यावसायिक वाहनों का संचालन नहीं होगा। सिर्फ मतदाता ही अपने निजी वाहन से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें