फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा और प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्यम संयम सैनी रहे। बैठक में संगठन और उसके कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी चुनाव को लेकर एकजुट होकर मजबूती से चुनाव की तैयारियों में जुटने के का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा संगठन को न्याय पंचायत व ग्राम सभा स्तर तक मजबूत करना है। प्रदेश सचिव ने कहा कि गांवों में घूमकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें व बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करें। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि किसी नेता के पार्टी से चले जाने पर मन छोटा न करें और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत रखें। जिले के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चलें। पूर्व जिलाध्यक्ष अय्यूब जंग ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है सबको साथ मिलाकर चलना जिलाध्यक्ष का काम है।
अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामलाल शर्मा ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला महासचिव डॉ. चयन सिंह पुंडीर, शेखरपाल, मुनेश देवी, राकेश शर्मा, सीमा जाटव, नफीस अली, अब्दुल हफीज, महावीर सैनी, जबरसिंह पाल, विनोद सैन, आजम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें