शामली। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना में ऊन ब्लाक की ग्रामीण खेलकूद ओपन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने फीता काटकर किया। बालिका वर्ग में कबड्डी में लपराना प्रथम व बालक वर्ग में झिंझाना प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में गार्गी प्रथम, मानषी द्वितीय व प्रीति तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, दीपा द्वितीय, विदुषी तृतीय, 400 मीटर में पूजा प्रथम, मानसी द्वितीय व सोनी तृतीय, 1800 मीटर में बबली प्रथम, गुडडन द्वितीय, तानिया तृतीय, 1600 मीटर में डिंपल प्रथम, अंशु द्वितीय, फायजा तृतीय रही। लंबी कूूद में गार्गी प्रथम, गोला फेंक में तानिय प्रथम रही।
बालक वर्ग की 100 मीटर में रोहित प्रथम, 200 मीटर में रोहित, 400 मीटर में रमन, 800 मीटर में मुदस्सिर, 1600 मीटर में मुदस्सिर प्रथम रहे। लंबी कूद में आस मोहम्मद, भाला फेंक में राजा,वॉली बॉल में पुरमाफी की टीम प्रथम रही। इस अवसर पर रणपाल सिंह, आजाद चौधरी, संदीप कुमार, उस्मान अली,रामपाल, अनुज कुमार, विक्की आदि मौजूद रहे।