शामली। 25 दिन के लिए पूूर्वी यमुना नहर में गंगाजल की आपूर्ति शुक्रवार रात बंद हो गई। दीपावली और गोवर्धन के त्योहार के बाद पूर्वी यमुना नहर में गंगा का पानी की आपूर्ति होने की संभावना है।
पूर्वी यमुना नहर में 1100 क्यूसेक गंगा का पानी प्रतिदिन आपूर्ति किया जा रहा था। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर घाटों की सफाई के चलते गंगा का पानी बंद कर दिया गया है। जिससे गंगा का पानी पूर्वी नहर खंड के रजबहे, नालियों और कुलाबों की सफाई कराने के उद्देश्य से गंगा का पानी यमुना नहर के लिए शुक्रवार की रात से बंद कर दिया जाएगा। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि 15 अक्तूबर की मध्य रात्रि के बाद से लेकर अगले महीने दीपावली और गोवर्धन के बाद तक गंगा का पानी बंद कर दिया गया है। प्रतिदिन 1100 क्यूसेक गंगा का पानी यमुना नहर में पहुंच रहा था। यमुना नदी का 100 क्यूसेक पानी प्रतिदिन मिलेगा। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि अगले महीने 30 नवबंर तक तक नहरों रजबहों की सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह सफाई अभियान अगले माह 30 नवंबर के बाद खत्म होगा। अगले माह दस नवंबर के बाद गंगा का पानी यमुना नहर में उपलब्ध हो पाएगा। डेढ़ माह तक गेहूं की बुआई के लिए किसानों को पानी सिंचाई के लिए नलकूपों पर निर्भर रहना पड़ेगा।