फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान कराने पर हंगामा

Thu, 10 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव लक्ष्मीपुरा में प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर प्रत्याशी के एजेंटों ने पीठासीन अधिकारी को फर्जी मतदान कराते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद बूथ पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने लोगोें को शांत कराया और फर्जी वोटों को निरस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पंचायत चुनाव के दौरान गांव लक्ष्मीपुरा के प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करा रहे पीठासीन अधिकारी पर एक प्रत्याशी विशेष के पक्ष में फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया गया। प्रत्याशी अमरजीत के पति गुरुमुख  सिंह का आरोप है कि पीठासीन के कहने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवकुमार ने दो मतपत्र पर दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मोहर मार दी। जिसे प्रत्याशी के एजेंटों ने पकड़ा। इस मामले को लेकर हंगामा हो गया, जिसको लेकर मतदान कर्मियों और एजेंटों के बीच नोकझोंक भी हुई।

पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मतदान को रुकवा दिया और डीएम-एसपी को सूचना दी गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह के साथ मिलकर मामले को निपटाया। दोनों वोटों  को निरस्त करने की शर्त पर मामला शांत हुआ। पीठासीन का कहना है कि मतपत्र टेबल पर मोहर लगे पड़े थे, शिवकुमार नाम के कर्मचारी ने दोनों को मतपेटी में डालने का प्रयास किया था। फर्जी मतदान का आरेाप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें