फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे

विज्ञापन
शामली फ्रेडस डे पर खरिदारी करती बालिकाऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
फैंडशिप डे : चोट लगी तो घर आकर ड्रेसिंग करती थी सहेली
विज्ञापन

शामली। रविवार को फ्रेंडशिप डे है। लोग अपने दोस्तों के लिए बाजारों से गिफ्ट ले रहे हैं। बाजार में भी एक से बढ़कर एक आइटम हैं। हर कोई अपने अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहा है। शहर में आज भी कई दोस्त हैं जो बचपन से एक साथ हैं और दुख सुख में एक दूसरे के भागीदार बने। इनकी दोस्ती भी लोगों की जुबां पर है।
शहर के माजरा रोड निवासी वीवीपीजी कालेज की प्रवक्ता मृदुला जैन ने बताया कि उनकी पांच सहेली हैं। इनमें प्रियंका जैन, डॉक्टर नीलम, चारु बंसल, वैशाली गर्ग हैं। सबकी करीब 12 साल से दोस्ती है और एक दूसरे के दुख सुख में हमेशा शामिल होते हैं। सभी शहर के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं। मृदुला ने बताया कि सभी सहेली एक दूसरे का बर्थ डे साथ मनाते हैं। साल के एक बार पिकनिक पर भी जाते हैं। रविवार को भी उन्होंने एक साथ फ्रैंडस डे सेलिब्रेट करने का प्लान किया है। एक दूसरे के लिए गिफ्ट भी बाजार से खरीदे हैं।
विज्ञापन

चोट लगी तो घर आकर ड्रेसिंग करती थी सहेली
शहर के शिव चौक निवासी डॉक्टर दिव्या और धीमानुपरा निवासी स्कूल टीचर श्वेता दोनों बचपन की मित्र हैं। दिव्या के अनुसार उन दोनों ने एक साथ नर्सरी से 12 वीं तक साथ पढ़े हैं। इसके बाद दोनों की लाइन अलग हो गई। वह बीडीएस करने मुरादाबाद चली गई और श्वेता बीएड कर टीचिंग करने लगी। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना, तीज त्योहारों पर एक दूसरे के यहां आना जाना जारी रहा। दोनों के परिवारों के फैमिली संबंध भी बन गए। दिव्या के अनुसार 2017 में उसे गंभीर चोट लगी। एक महीना बेड पर रही। इस दौरान उनकी दोस्त श्वेता दूसरे तीसरे दिन उनके घर आकर खुद उसकी ड्रेसिंग करती थी। कल भी दोनों ने फ्रेंडशिप डे पर पार्टी प्लान की है।
विज्ञापन

बाजार में एक से बढ़कर एक आइटम
फ्रेंडशिप डे पर इस बार बाजार में एक से बढ़कर एक आइटम आए हैं। हाथ में पहने वाले बैंड की सबसे ज्यादा मांग है। दिल के आकार वाले बैंड सबसे ज्यादा मांगे जा रहे हैं। लॉकेट, हेयर पिन आदि कई तरह के गिफ्ट आर्ट गैलरियों में हैं। शहर के बड़ा, नया बाजार में शनिवार को दुकानों पर काफी भीड़ युवक युवतियों की रही। छोटे बच्चों ने भी हैंड बैंड आदि कई चीजें खरीदी। नए बाजार की एक दुकान पर खरीददारी कर रही धीमानपुरा की पायल, ज्योति, कमला कालोनी निवासी अनन्या और अननंत ने भी अपने दोस्तों के यहां जाकर सेलिब्रेट करने की तैयारी की है। उन्होंने भी बैंड खरीदा है।

शामली फ्रेडस डे पर खरिदारी करती महिला व युवती- फोटो : SHAMLI

शामली फ्रेंडशिप डे पर सालो पुरानी पाँच सहेली- फोटो : SHAMLI

शामली फ्रेंडशिप डे पर बचपन की सहेली दिव्या व श्वेता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें