हेपेटाइटिस के वायरल लोड की निशुल्क जांच सुविधा शुरू
शामली। अब सीएचसी शामली पर हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के वायरल लोड की निशुल्क जांच के लिए सैंपल लेने की सुविधा शुरू हो गई है। हर माह में एक दिन निर्धारित कर मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे।
सीएचसी शामली पर अभी तक हेपेटाइटिस बी व सी की जांच होती थी। हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की जांच के बाद ही मरीज का उपचार होता था। अभी तक मरीजों को प्राइवेट लैब पर महंगा खर्च कर जांच करानी पड़ती थी। सीएची के पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि वायरल लोड की जांच उन मरीजों की होती है, जिनकी हेपेटाइटिस बी और सी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। वायरल लोड के हिसाब से ही चिकित्सक दवा देकर उपचार शुरू करते हैं। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की निशुल्क जांच के लिए सैंपल लेेने की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई है। कई लोगों के सैपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा जाएगा।