शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग ने सेवा भारती के माध्यम से एक निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ माजरा रोड पर माता वाली गली में किया। केंद्र का उद्घाटन सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल कुमार, विभाग संगठन मंत्री योगेश कुमार व विभाग सह मंत्री कृष्ण कुमार ने किया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल कुमार ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लाभ उठाकर अपने आप को स्वावलंबी बनाकर आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विराट, नगर कार्यवाह सुमित गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख देशपाल, स्वाति, शिविर पर्यवेक्षक सुभाष आदि मौजूद रहे। सेवा भारती के जिला मंत्री चंचल गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।