शामली। टीम मानस अजय संगल द्वारा आगामी 26 दिसंबर को प्रथम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कई विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच की जायेगी। इसके अलावा ईसीजी, ब्लड ग्रुंप की भी नि:शुल्क जांच की जाएगी।
सोमवार को टीम मानस अजय संगल के सदस्य निशीकांत संगल ने बताया कि 26 दिसंबर को जय हिंद सामाजिक संस्था के सहयोग से शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में प्रथम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क इलाज व चेकअप चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। डा. अर्जुन वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में हदय रोग, स्किन रोग, दंत रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, हडडी रोग विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच की जाएगी। डा. उमंग अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आंखों की जांच कर मोतियाबिंद आई आपरेशन के लिए भी चयनित किया जायेगा। जिनका नि:शुल्क आपरेशन कराया जायेगा। इसके अलावा बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच भी होगी।