गढ़ीपुख्ता। सिंचाई विभाग के माइनर का तटबंध टूटने से पानी किसान के खेत में भर गया। जिससे फसल को नुकसान हुआ है। तटबंध टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अमीन शौकिद्र, जेई अनुज, जिलेदार राजेश कुमार पतरौल इकराम मौके पर आए। जिनको गांव वालों ने बंधक बना लिया। शाम तक बंधक रहने के बाद झिंझाना पुलिस के दारोगा सोम प्रकाश ने अभियंता सुंदर लाल मनीषी से बात की। अधिकारियों द्वारा माइनर की सफाई का लिखित आश्वासन देने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। हंगामा करने वालो में आशीष चौधरी जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन, आदर्श, अंकुर, परविंद्र, विजय, संजीव, विकास कुमार, आर्यन, अश्वनी, रविंद्र, प्रदीप, मोहित, सचिन आदि मौजूद रहे।