फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big Accident: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत चार लोगों की मौत, मचा कोहाराम

Wed, 27 Jul 2022 07:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

यूपी के शामली जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शामली में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई गांव के बीच दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच वर्षीय मासूस समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मुर्सलीम अपने भांजे इलाही (5) के साथ सहारनपुर की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव ढायकी निवासी तिरसपाल व नीटू शामली की ओर आ रहे थे। वहीं भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई गांव के बीच दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एसपी अभिषेक व थाना पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें