फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की रेलिंग क्षतिग्रस्त, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रालोद कार्यकर्ताओं ने रेलिंग को कराया सही
विज्ञापन

कांधला। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समीप बनी रेलिंग को अज्ञात वाहन की टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसे रालोद विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सही कराया। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित मैन बस स्टैंड पर वर्षों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिभा स्थित है। पिछले कुछ दिन पूर्व रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी व जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार व अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रतिमा के चारों ओर रेलिंग करते हुए वहां का सुंदरीकरण किया गया था। मंगलवार की शाम को वहां पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना रालोद कार्यकर्ताओं को लगने पर उनमें रोष फैल गया। सूचना के बाद रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, जिला अध्यक्ष वाजिद अली, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, राजन जावला योगेश भभीसा आदि लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर वहां क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। कांधला रालोद नगर अध्यक्ष इरफान के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की गई है। मौके पर इसराइल मंसूरी, पप्पू प्रधान, नीरज , दिनेश , मुकेश, कृष्णपाल, सुधीर प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें