फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हेपेटाइटिस सी की दवा न मिलने पर मरीज व स्वास्थ्यकर्मी में नोकझोंक, हंगामा

Wed, 01 Nov 2023 06:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्यकर्मी व मरीज ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में डेढ़ माह से हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म होने से भटक रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा न मिलने पर मरीज व स्वास्थ्यकर्मी के बीच नोंकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिला पंचायत सदस्यों ने मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया, उधर स्वास्थ्यकर्मी ने भी मरीज पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।
जिला अस्पताल में पिछले 15 सितंबर से हेपेटाइटिस सी की दवा खत्म है। डेढ़ माह से दवा न मिलने से मरीज अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं। दवा कब तक आएगी, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को गांव पावटी कलां निवासी वसीम हेपेटाइटिस सी की दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। दवा काउंटर पर उसे हेपेटाइटिस की दवा न होना बताया गया। मरीज का आरोप है कि वह दवा लेने के लिए कई बार जिला अस्पताल आ चुका है, लेकिन उसे हर बार मना कर दिया जाता है। मामले को लेकर स्वास्थ्यकर्मी आसिफ व वसीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम ने इस मामले की सूचना अपने गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य परवेज को दी। जिला पंचायत सदस्य परवेज और उमेश पंवार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां पर मौजूद फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मियों पर मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। उधर, स्वास्थ्यकर्मी आसिफ ने मरीज पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। बाद में दोनाें पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें