निजी स्कूल बच्चों की फीस माफ करें
शामली। जिले के कई अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पहुुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर निजी स्कूली के बच्चों की फीस माफ किए जाने की मांग की है।
मुजफ्फरनगर जिले के हड़ौली गांव के योगेश कुमार शामली के मोहल्ला काकानगर में रहकर अपने बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। बुधवार को योगेश समेत कई अभिभावकों ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि कोरोना महामारी कोविड - 19 के चलते निजी स्कूल मालिकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं पर स्मार्ट फोन न होने से उनकी शिक्षा बाधित हो रही है। बच्चो को स्मार्ट फोन खरीदने, स्कूल फीस के रूप में बीस हजार से लेकर तीस हजार रुपये जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।