फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपद में पहली बार होगा पांच दिवसीय शामली महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी ने जनवरी माह में आयोजित होने वाले शामली महोत्सव को लेकर बैठक की, जिसमें होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा पर चर्चा हुई। डीएम ने महोत्सव के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव ने बताया जनपद में पहली बार शामली महोत्सव का आयोजन होगा, जिसके लिए 30 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। शामली महोत्सव पर मेगा इवेंट की 30 जनवरी 2025 से तीन फरवरी तक पूर्व स्वच्छ भारत मिशन कैंपेन, रन मैराथन का आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के दौरान वार्ड, मोहल्ला, दुकान, स्कूल को रैंकिंग के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। शामली महोत्सव को लेकर जनपद में स्थल चयन में आरकेपीजी कॉलेज, वीवी डिग्री कॉलेज में से किसी एक को रखा जाएगा। शामली महोत्सव को लेकर डीएम द्वारा सुझाई गई थीम कृषि कला और उद्योग का संगम पर विचार-विमर्श किया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के कलाकार की भी धूम रहेगी और विभागों की प्रदर्शनी के साथ-साथ ओडीओपी व अन्य उत्पादों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में उच्च स्तरीय फूड स्टॉल के अलावा जनपद के इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन होगा।
डीएम ने महोत्सव को लेकर माइक्रो प्लानिंग के निर्देश दिए। बैठक में एसपी रामसेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें