शामली में बाबरी गांव में बुधवार देर रात सेवईं खाने से 19 लोगों की हालत बिगड़ गई। मोहल्ले के लोगों ने सभी को शामली अस्पताल में भर्ती कराया।
बाबरी में बुधवार को नईम के परिवार में सेवईंं बनी थीं। सभी ने करीब आठ बजे सिवईयां खाईं। इसके कुछ देर बाद ही सभी की हालत बिगड़ गई और पेट में दर्द, चक्कर आना और उल्टियां होने लगीं।
सूचना पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सभी को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने अनस (01), राशिदा (35), जैनब (7), इशराज (22), अफसाना (30), खुशनुमा (12), अहसान (30), मजीब (30), कमरजहां (25), नईम (40), मोईन (10), राहत (4), वसीम (7), अर्श (4), साजिदा (35), मुफीद (12), नदीम (16) सहित 19 लोगों का उपचार शुरू किया।
प्राथमिक उपचार के बाद सुबह हालत सामान्य होने पर सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में डॉ. जगमोहन का कहना है कि देर रात्रि फूड प्वाइजनिंग का मामला आया था, सभी को भर्ती कराकर उनका इलाज किया गया।