लोहाघाट कॉलेज में एडमिशन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
शामली। ग्रेजुएशन में चल रहे कालेजों में पांचवीं मेरिट से दाखिले का बुधवार आखिरी दिन रहा। वही कालेजों में अभी भी खाली सीटें बची हुई है। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी ओपन मेरिट जारी करने की तैयारी चल रही है। वही 5वीं मेरिट के अंतिम दिन कालेजों में 39 दाखिले ही हो पाए हैं।
बुधवार को अंतिम दिन कालेजों में दाखिलों की रफ्तार बहुत ही धीमी रही वही किसी कालेज में एक भी दाखिला नही हो पाया जिसके कारण अभी कालेजों में खाली सीटें बची हुई है। जिसके बाद अब देखना ये है कि यूनिवर्सिटी द्वारा ओपन मेरिट जारी होगी या दाखिले की तारीख बढ़ाएगी। वही ओपन मेरिट के विरोध में छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
जिनका कहना है कि जब स्कूलों में दस प्रतिशत सीटें रह जाएगी तब ओपन मेरिट जारी करना। वहीं बुधवार को शहर के आरके पीजी कालेज में अंतिम दिन कोई भी दाखिला नही हो पाया है। वही वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य वेदकुमारी ने बताया कि आखिरी दिन बीए में 18 दाखिले हो पाए है जिसमें कालेज में अभी भी 100 से ज्यादा सीट खाली है। इसके साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में बीए में एक, बीएससी बायो में एक व गणित में कोई दाखिला नही हो पाया है।
वही विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में 6 , बीकॉम में तीन और बीएससी बायो में दो और गणित की सीटें पूरी होने के बाद गणित के छात्रों को कंप्यूूटर साइंस की सीटों पर दाखिला किया गया है जिसमें अभी सीटें बची हुई है। अब पांचवीं मेरिट के बाद जनपद के चारो कॉलेजों में खाली सीटों का सभी संकायों का विवरण इस प्रकार है।
अब विवि जारी करेगा छठी मेरिट
शामली। बुधवार को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई पांचवीं मेरिट के दाखिलों का अंतिम दिन था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी कालेजों में खाली बची सीटों पर ओपन मेरिट जारी करने की बात कह रही थी। छात्रों के हंगामे के बाद अब यूनिवर्सिटी द्वारा आज शाम तक छठी मेरिट जारी करने की सोच रही है। जिसके बाद ही विवि ओपन मेरिट की तैयारी करेगी। अभी कालेजों में लगभग 30 प्रतिशत सीटें बची हुई हैं। छठी मेरिट के बाद ही इन पर दाखिले हो पाएंगे।
आरके पीजी कालेज
बीएससी गणित 5
बीएससी बायो 12
बीएससी संाख्यिकी 12
बीएससी एग्रीकल्चर 88
वीवी पीजी कालेज
बीए 125
राजकीय कालेज कांधला
बीए 49
बीएससी बायो 27
बीएससी गणित 21
विजय सिंह पथिक कैराना
बीए 92
बीकॉम 8
बीएससी बायो 13
बीएससी कंप्यूटर साइंस 24