फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ सहित पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
शामली थाना आदर्शमण्डी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा पकडे चोरी के आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने सराफ सहित पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। सराफ पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है। उनके कब्जे से चोरी किए हुए 41500 रुपये, चांदी के गहनेे, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि रविवार को आदर्श मंडी थाना और एसओजी टीम ने सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर रोड से पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान एक जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी बिछवे 41500 रुपये के अलावा तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। मौके से उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनोज उर्फ इसराईल, तारिफ व फरियाद निवासी आर्यपुरी कैराना, कर्म सिंह निवासी शंभू कालोनी यमुनानगर हरियाणा और चोरी का माल खरीदने का आरोपी सुनार सोनू निवासी गांव भूरा थाना कैराना है।
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15 अक्तूबर को आर्क सिटी कालोनी कंकरखेड़ा में एक रात में दो बंद मकानों में चोरी की थी। इसके बाद 11 नवंबर को आर्क सिटी कालोनी कंकरखेड़ा से एलईडी टीवी, दो सोने की अंगूठी, एक चेन सोने की, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, एक घड़ी और कुछ कागजात जैसे एटीएम, आधार कार्ड और 15 हजार रुपये चोरी किए थे। 5/6 दिसंबर की रात को मनोज उर्फ इसराईल, तारिफ व फरियाद ने थाना ननौता क्षेत्र के गांव भारी दीनदारपुर में तीन घरों में चोरी की थी, जिसमें एक सोने का सेट, कपड़े और चार हजार रुपये, सात चांदी के सिक्के, छह जोड़ी बिछुए, चांदी और सात हजार रुपये, दो जोड़ी पायजेब चांदी और एक जोड़ी बिछुए चोरी किए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि चोरी के रुपये व सामान को आपस में बांटते हैं। चोरी का सामान वे सराफ सोनू निवासी भूरा को बेचते थे। रविवार को भी वे शामली में चोरी करने की योजना बनाने और सोनू से अपने पहले बेचे सामान के पैसे लेने आए थे। वह पूरा माल एक साथ नहीं बेचते। चोरी का कुछ माल इसराईल की सास जरीना के पास रखते हैं और कुछ माल उनके साथी महरूफ, सोनू उर्फ सांडू के पास रखा है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेशवर व गाजियाबाद में भी कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं की हैं। पूछताछ में जो भी नाम सामने आए हैं, उनके बारे में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें