फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बीते, 30 खरीद केंद्रों पर पसरा है सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पांच दिन बाद भी जिले के 30 खरीद केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं का नहीं खरीदा गया है। किसानों के न आने से खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए एक लाख बोरों की मांग की गई, जो जल्द ही बुलंदशहर से आ जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से एक अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिले भर में 30 खरीद केंद्र खोल दिए गए है। पांच दिन में एक भी खरीद केंद्र पर गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। खरीद केंद्रों पर किसानों के न आने से सन्नाटा पसरा रहा।
डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए एक लाख बोरों की मांग की गई। बुलंदशहर जिले से अगले 24 घंटों में एक लाख बोरों की रैक प्राप्त हो जाएगी। गेहूं खरीद के लिए जिला मुख्यालय पर 10 ई-पॉश मशीन उपलब्ध हैं। चार ई-पॉश मशीन सहारनपुर जिला मुख्यालय से मंगाई गई है। विभाग से 16 ई-पॉश मशीन की विभाग से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें