फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन/कैराना/कांधला। शामली में कोरोना पॉजिटिव के पांच और नए केस सामने आए हैं। इनमें सीएचसी कांधला का स्वास्थ्यकर्मी और मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। इनके अलावा दो कैराना में और एक थानाभवन में कोरोना पॉजिटिव मिला है। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 12 लोगों में लक्षण न होने पर डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जनपद में अब एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कांधला सीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कस्बा कांधला के एक मेेडिकल स्टोर संचालक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कस्बा थानाभवन में एक निजी क्लीनिक पर काम करने वाले कंपाउंडर के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कस्बा कैराना में दो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक जनरल स्टोर संचालक है और दूसरा आर्यपुरी मोहल्ला निवासी युवक है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस आए हैं। इनके रैंडम सैंपल लिए गए थे। जनपद में शुक्रवार तक कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 34 थी। पांच नए केस आने से यह संख्या बढ़कर 39 हो गई थी। शनिवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 12 लोगों में निर्धारित अवधि में किसी तरह का कोरोना का लक्षण न होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। उन्हें अभी होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। इस तरह से जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 27 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें