शामली के बालिका जूनियर हाईस्कूल बलवा में सम्मानित हुईं छात्राएं।
परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बलवा की बालिकाओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान और रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रधानाध्यापक धनप्रकाश ने बताया कि बुधवार को पंजोखरा के स्टेडियम में एक दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलवा की बालिकाओं ने प्रतिभाग कर कबड्डी में प्रथम स्थान व रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद व स्कूल का नाम रोशन किया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचने पर गांव के गणमान्य लोगों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें कबड्डी में नाजिस्ता, शिवानी, मनीषा, रितिका, साक्षी, मौसम, रुबी, सारिका, फातमा, शहरीन, सोनम व प्रवीण रही। रिले दौड़ में सारिका, मनीषा, शिवानी व रितिका को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापक संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, कालाराम, ब्रजपाल, जयदेव सिंह, अमित कुमार, रुबी व वंदना अग्रवाल रहे।