फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ को मिली राहत, कहीं अब भी आफत

Fri, 16 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना में कैश के लिए बैंक पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में नोटबंदी के चलते लोगों की कैश को लेकर दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर के कुछ बैंकों में टोकन लेेने के लिए मारामारी रही। तो कुछ बैंकों में नो कैश का बोर्ड देखने को मिला।  लोग काम छोड़कर बैंक में आए, लेकिन कैश नहीं मिल सका। इंडियन बैंक में टोकन मिलने के बाद भी सभी को कैश नहीं मिला। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक सिक्का में एक सप्ताह बाद ही कैश दिया गया। 
विज्ञापन


सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में एक सप्ताह के बाद कैश मिलने पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। यहां ग्राहकों को केवल चार हजार रुपये दिए गए। शहर के इंडियन बैंक पर टोकन लेने के लिए ग्राहकों की मारामारी रही। जिसमें ग्राहकों को 120 टोकन बांटे गए और सभी को दस हजार रुपये दिए गए। जबकि करंट खाताधारक को 50 हजार रुपये दिए गए। एसबीआई पर भी भीड़ उमड़ी रही। जिसमें चार बजे तक ग्राहकों को दस हजार दिए गए।  लेकिन बैंक प्रबंधक यशपाल माटा ने बताया कि बैंक में कैश की किल्लत के चलते शुक्रवार से केवल चार हजार रुपये ही दिए जाएंगे। जिसके लिए नोटिस लगा दिया गया है। 

पीएनबी में ग्राहकों को मात्र छह हजार रुपये दिए गए। इंडियन बैंक में 250 ग्राहकों को टोकन तो दे दिया गया लेकिन दोपहर तक कैश समाप्त हो जाने के बाद काफी ग्राहक टोकन लेकर घूमते रहे। जिनको कैश न मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। जबकि शहर के इलाहाबाद, एक्सिस, सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों पर कैश न होने पर ग्राहकों को मायूस होकर ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

उधर, शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई एटीएम पर आरपीएफ, यूपी पुलिस की मनमानी चल रही है।

मनोज राणा और सोमपाल ने बताया कि एसबीआई एटीएम पर ग्राहकों की  लाइन लगी रहनेे के बाद भी आरपीएफ, यूपी पुलिस के सिपाही बिना लाइन के ही जबरदस्ती एटीएम में घुसकर दस-दस कार्डों से कैश निकालने लगते हैं। जिसके कारण लाइन में खडे़ लोगों को बिना कैश ही मायूस होकर लौटना पड़ता है। यदि कोई विरोध करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। वहीं इंडियन बैंक पर भी पुलिसकर्मियों की इस हरकत के कारण हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें