फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाईपास पर जाम लगाने पर 10 नामजद समेत 22 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव निवासी रोहन उर्फ रोमी (18) की दो दिन पहले सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगाया था। पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में 10 लोगों को नामजद व 10-12 अज्ञात महिला-पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बधेव निवासी रोहन उर्फ रोमी की बुधवार शाम को मालेंडी मार्ग पर कार की बाइक में टक्कर लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता संजू कश्यप की तरफ से आरोपी कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे के शामली-टपराना बाईपास के बधेव चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर दरोगा मोहित कुमार की तरफ से गांव बधेव निवासी कुलदीप पुत्र सतवीर, कुलदीप पुत्र बिल्लू, अरविंद पुत्र कन्हैया, अरविंद पुत्र राकेश, रवि, शिवम पटवारी, नीरज कश्यप, कमल, निक्की, रवि और लगभग 10-12 अज्ञात पुरुष व महिलाओं के विरुद्ध बाईपास पर जाम लगाकर यातायात बाधित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच व साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें