फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी थाने पर गिरफ्तार ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, तमंचा, कारतूस, चाकू व लग्जरी गाड़ी बरामद की है। गिरोह के सदस्य किराए की लग्जरी गाड़ी से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें करते थे। इस गिरोह के दो सदस्य वांछित हैं।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बाबरी थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गांव खानपुर के खेत में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद निवासी करवला रोड बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर, सुल्तान, आरिफ, सायान, सादाब व शाहबाद निवासी सरधना जनपद मेरठ हैं।
एसपी ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी शोएब निवासी सरधना के साथ मिलकर ट्रांसफार्मरों को नीचे गिराकर उनका सामान चोरी किया था। चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान शोएब अपने साथ दिल्ली ले गया तथा वहां कबाड़ियों को बेच दिया। कुछ सामान उन्होंने साद कबाड़ी निवासी सरधना को भी बेच दिया था और कुछ सामान को उन्होंने खेत में छिपा दिया था। दोनों वांछित कबाड़ी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने एक माह पूर्व बड़ौत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तथा शामली के खेतों से ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी करना बताया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर से चोरी की गई एलटी व एसटी कॉइल बाइंडिंग उपकरण भी बरामद किए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद गाड़ी मुजफ्फरनगर निवासी शिवकुमार की है। इस गाड़ी को एक दिन के लिए छह हजार रुपये किराए पर लेते थे। एसपी ने बताया कि गाड़ी मालिक की संलिप्तता की जांच की जाएगी।
शामली में यह चोरी स्वीकार की
एसपी के अनुसार 15 अगस्त की रात में बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर के खेतों में लगे तीन ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी किया था। इससे पहले आठ अगस्त की रात को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में द अवेन्यु के सामने व दो अगस्त की रात को गांव गोहरनी के खेत में ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी करने की वारदातें हुई थीं। बदमाशों ने यह चोरी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें