फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी पर लगाया 7.12 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी पर लगाया 7.12 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

शामली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और डीएम जसजीत कौर के आदेश पर ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान लागू कराने को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के साथ टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। मंगलवार को पानीपत रोड पर उद्योग मैसर्स भवानी क्रिस्टल का निरीक्षण किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 7.12 लाख का जुर्माना लगाने और जल एवं वायु अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय प्रेषित की गई। सोमवार को भी प्रदूषण विभाग की टीम ने वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की थी। जिसमें एक हॉट मिक्स प्लांट और दो भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने लोगों से कूड़ा न जलाने की अपील लोगों से की है।
तेज हवा से घटा प्रदूषण, हवा अब भी दूषित
शामली। पिछले कुछ दिन से तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण कम हुआ है। जिससे एक्यूआई भी कुछ नीचे आया है, लेकिन यह अभी भी स्वास्थ्य के लिए खराब श्रेणी में है। ऐसे में लापरवाही बरतने का बुरा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नौ नवंबर को जिले का एक्यूआई 380 और 23 नवंबर को 210 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के बाद से जिले में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही थी। नौ नवंबर को जिले की आबोहवा सबसे अधिक खराब रही। इस दिन एक्यूआई 380 दर्ज किया गया था। जिससे सांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई थी। सुबह-शाम लोगों को आंखों में जलन भी महसूस होने लगी थी। पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के चलते हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी यह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। सांस और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग का कहना है सर्दी के मौसम में कोहरे के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुबह-शाम मास्क लगाकर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें