फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम बढ़ने की अटकलों के बीच डीजल खरीदने को मारामारी

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए पहुंचे किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/ कांधला/ झिंझाना/ बाबरी। चुनाव के बाद डीजल के दाम बढ़ने की अटकलों के बीच डीजल की बिक्री तीन गुना तक बढ़ गई है। सोमवार को जिलेभर में पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए लोगों की कतार लगी रहीं। लोग डीजल का स्टॉक करने में लगे हैं। वहीं, कुछ निजी पेट्रोल पंप संचालकों ने भी डीजल का स्टॉक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। जिससे लोगों को कीमतें बेतहाशा बढ़ने की चिंता सताने लगी है। चुनाव के बाद डीजल और पेट्रोल की कीमत में 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके चलते नगर से लेकर देहात तक पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने के लिए लोगों की लाइनें लगी रहीं। पिछले दो दिन में पेट्रोल व डीजल की डेढ़ गुणा बिक्री बढ़ गई है। किसान डीजल का स्टॉक लगाने में जुटे हैं। सोमवार को जिले में एमएसके रोड, मेरठ-करनाल हाईवे और कैराना रोड स्थित पेट्रोल पंप के अतिरिक्त कांधला, बाबरी, झिंझाना समेत कई जगह डीजल की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं, कुछ पेट्रोल पंप संचालक भी स्टॉक लगाने में जुटे हैं। जिसके चलते ग्राहकों को लौटाया जा रहा है।
डीजल के दाम सौ के पार पहुंचने की आशंका
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से लोगों को आशंका है कि चुनाव के बाद डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए जाएंगे और इस बार यह सौ के पार पहुंच जाएंगे। फिलहाल डीजल का दाम 86.74 रुपये प्रति लीटर है और 10 से 15 रुपये डीजल के दाम बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जिससे लोग डीजल का स्टॉक करने की जुगत में हैं।
विज्ञापन

तीन गुना तक बढ़ गई डीजल की बिक्री
डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर चल रही अटकलों के कारण पंपों पर बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के सचिव सूर्यवीर सिंह ने बताया कि जिले में 27 पेट्रोल पंप हैं। पहले एक पेट्रोल पर 3-4 हजार लीटर डीजल की बिक्री एक पेट्रोल पंप पर होती है। जो 12 हजार लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि अभी दाम बढ़ने की कोई सूचना हमारे पास नहीं है।
पेट्रोल का भी स्टॉक कर रहे लोग
सोमवार को लोग पेट्रोल का स्टॉक करते भी देखे गए। पेट्रोल पंप पर टंकी फुल करवाने वालों की संख्या अधिक रही। पेट्रोल पंप पर पहुंचे अमित, सोनू, विशाल, आकाश, राजेंद्र आदि ने बताया कि चुनाव के बाद अब सरकार पेट्रोल के दाम बढ़ा सकती है। ऐसे में पहले ही टंकी फुल करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें