फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावतपुर में कहर बरपा रहा बुखार, एक-एक घर में कई-कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महावतपुर में कहर बरपा रहा बुखार
विज्ञापन

शामली, बाबरी। क्षेत्र के गांव महावतपुर में बुखार ने पाव पसारे हुए हैं। करीब 10 दिनों से मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। कई घरों में पूरा का पूरा परिवार बुखार की चपेट में है।
2000 हजार की आबादी में करीब ग्राम प्रधान मिंटू ने बताया की गांव में 250 के करीब बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। तानवी पुंडीर, अनीता, नरेंद्र, महिपाल, गौतम, अरुण, शुभम, राकेश शर्मा, सुनीता, वीरमति, मोनू, आकर्षण, भोला, गौरव, ओमकुमार, वंश, वीर सिंह, बबली, टिंकल, शशि, धर्मवती, राधा, सुबोध कुमार, रेशु, रेखा आदि बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई लोगों ने निजी पैथोलॉजी लैब से भी अपनी जांच कराई है। जिसमें वंश, रितिक, अनीता, नरेंद्र, महिपाल आदि की रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जबकि सुमित, रोशन, नीरज आदि को डेंगू बुखार की पुष्टि भी परिजनों ने टेस्ट कराने के बाद की है। उधर, ग्राम प्रधान मिंटू ने बताया कि 14 अक्तूबर को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ सैंपल लिए थे। जिनकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। गांव में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। जिसके चलते ग्रामीणों को शामली 15 किमी या थानाभवन दस किमी जाना पड़ता है। साधन उपलब्ध न होने के देरी के चलते बीमारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले शनिवार को गांव महावतपुर में कैंप लगाकर 112 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। बुखार के 28 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई और 30 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया है। गांव में बुखार की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें