फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर मनाएं त्योहार, सौहार्द रहे बरकरार

Sun, 11 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला में ईद-उल-अजहा और आगामी त्योहारों को लेकर थाना कांधला में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें  पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित बैठक में सीओ कैराना भूषण वर्मा ने कहा कि दो दिन बाद ईद-उल-अजहा का त्योहार है। मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी को खुले में न करें और न ही कुर्बानी करने के बाद अवशेषों को खुले में ले जाएं। एसडीएम कैराना भानू प्रताप यादव ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने विजय दशमी और 17 सितंबर को कस्बे में जैन समाज की ओर से निकाली जाने वाली श्रीजी की शोभायात्रा में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से त्योहारों को शांति से मनाए जाने की अपील की। 

इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल, वकील जंग प्रधान, श्रीकांत जैन, ईश्वर दयाल कंसल, दिनेश चंद गुप्ता, पवन कंसल, पूर्व सभासद साजिद जंग, जावेद, जिशान प्रधान, तरुण अग्रवाल, अय्यूब प्रधान, संजीव प्रधान, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें