कैराना। राधा अष्टमी के अवसर पर श्रीराधा रानी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार को श्रीराधा कृष्णा सेवा समिति तत्वावधान में श्री राधाष्टमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में शाम साढे़ छह बजे पूजन किया गया।
जिसमें वृंदावन से पधारे मधुकर और उनकी टीम ने श्रीराधा कृष्ण के भजन सुनाए। जिन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। रात 11 बजे रुड़की से आए कलाकारों ने डांडिया नृत्य और लड्डु गोपाल, माखन चोर, गोपियों को परेशान करना आदि लीलाओं का मंचन किया। रात्रि 12:30 बजे आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
मंच संचालन हिमांशु सैन राही ने किया। निपुण गोयल, अमित, विशाल, डॉ. दीपक अग्रवाल, राजू, अरुण वर्मा, रेशू वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के मोहल्ला शिवगंज मंडी में श्री शिवमंदिर समिति की ओर से राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंडित एंड पार्टी ने भजन सुनाए। अजय शर्मा ने संचालन किया।
रविंद्र कैराना वालों ने घनश्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है का गुणगान किया। यजमान नीरज गोयल, संदीप, पंकज, नवीन ने विधि विधान से पूजा पंडित कृष्ण गोपाल ने संपन्न कराई। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा सुंदर कार्यक्रम पेश किया गया। गिरिश चंद गर्ग, सुधीर सिंघल, वैभव गर्ग, पंकज, संदीप, सुशील, सौरभ तायल, रोहित, आलोक, मदनलाल, रजत गोयल आदि मौजूद रहे।