शामली। जिलेभर में दीपो का त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाया गया। मकानों, दुकानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर रंगीन झालरों की सजावट रही। समूचा शहर रंगीन रोशनी में नहा गया। व्यापारियों ने सुबह अपने प्रतिष्ठानों और शाम को घरों में विधि विधान से लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन किया।
रविवार को दीपावली के त्योहार पर सुबह से ही पूजन की तैयारियों शुरू हो गई थी। रगीन झालरों, फूल मालाओं से मकान और दुकानों के गेट को सजाया। मुख्य गेट पर शुभ दीपावली की पट्टिया लगाई गई। शाम को घरों में विशेष पूजन के दौरान लोगों ने फल, फूल, कमल गट्टा और मिठाई आदि से मां लक्ष्मी, गणेश भगवान, श्रीराम भगवान और हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी गई। त्योहार के मौके पर देवस्थान पर पहुंचकर पितरों का पूजन किया गया। मंदिरों को भी रोशन किया गया। सुबह के अलावा शाम को भी लोगों ने पहुंचकर दीप जलाए और मन्नतें मांगी।
दीपावली पर बच्चों में खास उत्साह दिखाई दिया। नए परिधान पहन बच्चे और युवा शाम को घरों में पूजन के बाद मकानों की छतों के साथ ही बाहर रास्तों पर जमकर आतिशबाजी की गई। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।
150 रुपये तक बिकी फूल की कली
गेंदे, गुलाब के फूल की माला आम दिनों की अपेक्षा दोगुने दाम में 40 रुपये तक बिकी। वहीं, कमल के फूल की कली 150 रुपये तक बिक्री हुई।
दीपावली पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
दीपावली पर पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रही। सुरक्षा के सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। दिन और बाजारों में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में पैदल गश्त कर रहे थे।
दीपावली पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा शहर
दीपावली पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा शहर
दीपावली पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा शहर