घरेलू कलह में उठाया कदम
बताया गया कि 29 नवंबर सवित का पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह सात वर्षीय पुत्र और करीब पांच वर्षीय पुत्री को लेकर घर से निकल गया था। पड़ोसियों ने बताया कि अगले दिन उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी।
शनिवार को झिंझाना क्षेत्र के एक बाग में नलकूप में सवित का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि दोनों बच्चों के शव भी पास ही पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। माना जा रहा है कि सवित ने गला दबाकर पहले दोनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली।
बताया गया कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पुलिस ने उनकी एएसपी ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।