फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीठ चौराहे पर अंडरपास के लिए किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
कैराना में हाईवे पर मवी के पास धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पंजीठ चौराहे पर अंडरपास के लिए किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

कैराना। पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर कई गांवों के किसान कड़ाके की ठंड में भी 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। गांव मवी के पास नेशनल हाईवे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। करीब 12 दिन पहले आसपास के गांवों के दर्जनों किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे और पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य बंद करा दिया था।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों की मांग है कि पंजीठ चौराहे पर भी क्रॉसिंग के लिए पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए। जिससे करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगमता के साथ हो सके। इस दौरान नासिर, शौकत, वलेदिन, जुल्फिकार, शिवकुमार, देवी सिंह, नीरज सैनी, सगीर, युसूफ, मुनव्वर, राहुल, मतलूबव सरवर आदि मौजूद रहे। वहीं, सोमवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के आवास पर पहुंचा। जहां उन्होंने सांसद से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीण मेनपाल पंवार ने बताया कि सांसद ने उनकी समस्याओं को सुनकर परियोजना अधिकारी को फोन पर पंजीठ चौराहे पर जाकर स्थिति को जानने और ग्रामीणों से बात कर रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने जल्द ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें