फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला/ गढ़ीपुख्ता। ब्लॉक कार्यालय में एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान कृषि अधिकारी सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कस्बे के विकास खंड प्रांगण में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण में किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया। गोष्ठी में गाय आधारित प्राकृतिक कृषि जीरो बजट खेती पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। एडीओ एग्रीकल्चर कलीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि जैविक फसलों में कितनी मात्रा में कितना बीज व दवाई डाला जाए।
गढ़ीपुख्ता में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी रामपाल सिंह ब्लाक प्रमुख ऊन, विशिष्ट अतिथि कविता चौधरी क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार शर्मा जी जिला महामंत्री किसान मोर्चा, बीडीओ प्रवीण कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुलबीर चौधरी ,मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी, झिंझाना मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल चिकारा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गढ़ी पुख़्ता मंडल अध्यक्ष ,कुलदीप रोड, जब्बार राणा, किसान प्रदीप शर्मा, ढिंडाली पूर्व प्रधान बिल्लू, शिव कुमार प्रधान, कालूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें