फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाई किसान की स्थिति

Sat, 11 Mar 2017 12:28 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। आरके पीजी कॉलेज के चल रहे प्रथम इकाई के एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शुभारंभ कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. ओमकार सिंह ने
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शुक्रवार को झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में आरके कॉलेज के चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि ओमकार सिंह ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। शिविर में सभी को समाज सेवा के साथ काफी कुछ सीखने व आगे बढ़ने की जानकारी मिलती है।

स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचाई। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसान की समस्या व नेताओं के झूठे वादों पर प्रकाश डाला          गया। कविता व सुंदर शायरी प्रस्तुत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने पूरे सात दिन तक किए गए कार्यों की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी ने विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. रजनी ने किया। इस दौरान चिकित्सालय प्रभारी रामदत्त शर्मा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एमके जेल्ली, अजय कुमार, डॉ. सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें