शामली। लायंस क्लब के 25वे नेत्र चिकित्सा शिविर में 274 व्यक्तियों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। लिलौन गांव में डॉ. भोपाल सिंह आवास पर आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अंकुर कुमार ने किया।
शिविर में मरीजों की जांच लायंस नेत्र हास्पिटल गाजियाबाद की सीनियर नेत्र चिकित्सक नीतिका तोमर ने की। मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने पर 40 मरीजों को बस गाजियाबाद हॉस्पिटल ऑपरेशन के लिए भेजा गया। 115 लोगों की बीपी व 66 लोगों की शुगर की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. भोपाल सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. प्रशांत तोमर, भवदीप सिंह, मेरठ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, अशोक सिंह मौजूद रहे। अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मरीजों को नेत्र रोग संबंधी दवा भी वितरित की गई।
मौके पर नितिन वर्मा, नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सुमित, शुभम कुमार, आई कमेटी चेयरमैन नवीन जैन, विनोद शर्मा, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, सचिव मुकेश कुमार गर्ग, अनिल कुमार कच्छल, घनश्याम दास, रामफल मौजूद रहे। लायंस क्लब का अगला शिविर 22 मई रविवार को सुबह 7:00 बजे भैंसवाल रोड पर लाला गंगाशरण नेत्र हास्पिटल में आयोजित किया जाएगा।