फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टीकाकरण की जानकारी नहीं देने पर जताई नाराजगीा

Tue, 29 Oct 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, का निरीक्षण करते डीएम अरविंद कुमार चौहान । संवाद
विज्ञापन
कांधला। सीएचसी और ब्लॉक का डीएम अरविंद कुमार चौहान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण की जानकारी नहीं देने पर जताई डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद चौहान सुबह करीब 11 बजे सीएचसी पहुंचे। डीएम ने चिकित्सकों को समय से अस्पताल आने और जाने के लिए निर्देशित किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए।
डीएम द्वारा टीकाकरण कक्ष में प्रसव पूर्व देखभाल रजिस्टर का अवलोकन किया। बच्चों के टीकाकरण की जानकारी नहीं बताई जा सकी। डीएम ने एचआरपी में चिह्नित महिलाओं का डाटा पूछा तो उसे भी नहीं दिखा पाए। इस डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने महिला वार्ड व सामान्य वार्ड में निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से बात की। सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज से इलाज के बारे में पूछा। मौके पर बुखार से पीड़ित महिला के भर्ती पर्ची को भी देखा।
विज्ञापन

उन्होंने खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के साथ एक हफ्ते बाद वह पुनः निरीक्षण करने की बात कही। इसके बाद डीएम द्वारा ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। कहा कि अब समाज कल्याण विभाग द्वारा मासिक कैंप का आयोजन ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा।
जिससे लोगों की समस्याओं का सही प्रकार से निस्तारण हो सके। इस दौरान कय्यूम, अनिल बोहरा, विक्रांत ,जावेद, मास्टर मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें