फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धसैनिक बल की कड़ी सुरक्षा में रहेगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल की कड़ी सुरक्षा में रहेगी ईवीएम
विज्ञापन

शामली। जिले में पहले चरण में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को पुलिस की सुरक्षा के बीच नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि कैराना और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर मतदाताओं के लाइन में लगे होने के कारण मतदान छह बजे के बाद भी चलता रहा। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को पुलिस की सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। स्ट्रांग रूम को नवीन मंडी में बनाया गया है। नवीन मंडी स्थल पर ही 10 मार्च को मतगणना होगी। एएसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है,जो 24 घंटे ईवीएम की सुरक्षा में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें