दो महिलाओं समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले, 34 हुए स्वस्थ
शामली। जिले में दो महिलाओं समेत तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के पूर्व में मिले 34 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 109 हो गई है।
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मात्र तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में गांव दथेड़ा में 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव जंधेड़ी में 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। गांव कांजरहेड़ी में 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 109 रह गई है। सीएमओ ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन अभी भी कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।