फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की एक तिहाई उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की एक तिहाई उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य परीक्षकों की कमी से प्रभावित हो रहा है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बुधवार को भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल के निर्धारित परीक्षकों 360 में से 238 उपस्थित रहे। इंटर के 206 में से 136 परीक्षक उपस्थित रहे। हाईस्कूल हिंदी, इंग्लिश, गणित, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कला की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की शुरुआत हुई। इंटर की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अभी तक हाईस्कूल की कुल 75710 उत्तर पुस्तिकाओं में से 30685 और इंटर की 46698 उत्तर पुस्तिकाओं में से 14110 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें