फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध, लघु नाटिका में दिखाया हुनर

Sat, 12 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के स्कूलों में भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म शताब्दी को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया गया। स्कूलों में इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, रैली और लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। जिसमें बच्चों ने निबंध व लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियों को हाथ में लेकर रैली के माध्यम से समाज को जागृत किया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा और डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने कहा कि शिक्षा का एक ही अर्थ कि व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य का बोध और अच्छे बुरे की पहचान करने कर सके। इस दौरान राजकुमारी शर्मा, नीतू गर्ग, मानसी शर्मा, सुधीर वर्मा व आदित्य त्रिवेदी मौजूद रहे।

वहीं, लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का में छात्र-छात्राओं ने चार्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया। बच्चों अपने संभाषणों और विचारों के माध्यम से व्यक्त करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व को स्पष्ट किया। डायरेक्टर अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। मौके पर योगेंद्र मलिक  सिंह, लोकेंद्र राणा, अमित, संजय आर्य, सतपाल सिंह, लेखराज, प्रीति, मोनिका, ईशा, रुचि, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाषण में बीएसएम की तीन छात्राएं अव्वल ः शामली। राष्ट्रीय हिंदी परिषद की ओर से सरस्वती इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बीएसएम स्कूल की छात्राओं ने तीनों वर्गों में स्थान प्राप्त किया। 

प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने बताया कि जूनियर वर्ग मेें स्कूल की कक्षा-8 की नेहा मलिक व प्री जूनियर वर्ग में कक्षा-9 की गुंजन मलिक एवं सीनियर वर्ग में
कक्षा-11 की सिमरन मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने छात्रा सिमरन को ट्रॉॅफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, स्कूल पहुंचने पर तीनों छात्राओं को स्वागत कर सम्मानित किया। स्कूल मैनेजर छाया सिंह ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास का संचार करती है। 

रॉयल पब्लिक स्कूल में ग्रांड पेरेंटस-डे ः शामली। कैराना रोड स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ग्रांड पेरेंटस-डे का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला और प्रबंधक अमरदीप मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कक्षा-2 तक के सभी बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी भी मौजूद रहे। जिनकी उपस्थिति में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने विजेता बच्चों और अभिभावकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें