फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर आज ड्यूटी पर रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर बैठक ल? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीएम दौरे के मद्देनजर रविवार को ड्यूटी पर रहेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर डीएम जसजीत कौर ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि आठ नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज कैराना में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से लोकार्पण व शिलान्यास कराई जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों को समय से समस्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर सभी अधिकारी व कर्मचारी रविवार को भी कार्य दिवस की भांति कार्यालय एवं ड्यूटी क्षेत्र में रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार समस्त एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की रैली के लिए सौंपी जिम्मेदारी
शामली। कैराना में आठ नवंबर को होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने सभी पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां प्रदान की। जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा पीएससी कैंप शिलान्यास और विकास योजनाओं के शिलान्यास के साथ आगामी समय में प्रदेश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला ने रैली से संबंधित दिशा-निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए। बैठक में हरवीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, डॉ. अनुराग शर्मा, विवेक प्रेमी, घनश्याम पार्चा, सचिन जैन, मनीष भटनागर, रोहित विश्वकर्मा, दिवाकर कश्यप, छत्रपाल कश्यप, अनुज राणा, ऋषिपाल फौजी, नीरज उपाध्याय, जगदीश चौहान, बादल गौतम, कपिल पंवार, भूपेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें