फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज के दिन शहर में रहा जाम, वाहन चालक रहे परेशान

विज्ञापन
शामली अजंता चौक पर वाहनों से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भैया दूज के दिन शामली शहर में पूरे दिन जाम लगा रहा। जगह - जगह जाम लगा रहने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को भैयादूज के दिन सुबह दुपहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। वाहनों की भीड़ के कारण शहर के विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, हनुमान रोड, शिव चौक, रेलवे रोड, धीमानपुरा, गुरुद्वारा रोड रेलपार तिराहा, बुढ़ाना रोड तिराहा और बुढ़ाना फाटक पर भारी-हलके वाहनों की भीड़ लगने से जाम लगा रहा। जिससे आम नागरिकों आने-जाने में परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू नहर पर वाहनों को भीड़ लगी रहने से यूपी रोडवेज की बसों को शामली आने में एक से लेकर दो घंटे लगे।
विज्ञापन

ट्रेनों में सामान्य रही भीड़
भैया दूज के दिन दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में सवारियों की सामान्य भीड़ रही। कोरोना काल के बाद से चुनिंदा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। भैया दूज पर ट्रेनों में अधिक भीड़ होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ज्यादा भीड़भाड़ ट्रेनों में नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें