फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा का भावपूर्ण स्मरण

Tue, 30 May 2017 12:07 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर सपा- रालोद, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। किसान संगठनों ने चौधरी साहब को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर सपा के डॉक्टर सुधीर पंवार, सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने ने पुष्प अर्पित किए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहर के माजरा रोड पर रालोद कार्यालय में हवन किया गया। चौधरी साहब के चित्र पर रालोद कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ की अध्यक्षता में पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक, योगेंद्र चेयरमेन,  अनवार चौधरी, रंधावा सिंह, बाबा सूरजमल, देशराज भनेड़ा, जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, सोहनपाल, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, प्रवेंद्र, विक्रम सिंह, बाबा श्याम सिंह, योगेंद्र मलिक, सनोज चौधरी, सतेंद्र चौधरी, राजेंद्र, अमरदीप पंवार कपिल पंवार, देवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे। रालोद ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।

आर्य जाट महासभा की बैठक महासभा के अध्यक्ष प्रताप चौधरी के आवास पर हुई। वक्ताओं ने चौधरी चरणसिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महासचिव सूर्यवीर सिंह, यशपाल पंवार, इंद्रपाल ठेकेठार, राजेश मलिक, हरपाल मलिक, संजय सिंह एडवोकेट, प्रदीप पंवार एडवोकेट, सतेंद्र निर्वाल, देशराज  मलिक मौजूद रहे। 

चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति लांक के तत्वावधान में डॉक्टर देशपाल सिंह आर्य के आवास पर चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर यज्ञ आयोजित किया गया।

इस मौके पर  जल बचाओ- स्वच्छता अपनाओ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया गया। बाबा राजवीर मलिक,र ामपाल आर्य, सत्यनारायण आर्य रतन सिंह एडवोकेट, राजेंद्र सिंह मोहित आर्य, रणवीर आर्य, लोकेंद्र फौजी, यशपाल सिह मौजूद रहे। इस मौके पर चौधरी साहब को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।

कैराना रोड पर चौधरी चरणसिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर सुनील पंवार, डॉक्टर महक सिंह, कर्ण सिंह, महेंद्र मलिक, शीशपाल सिंह, ब्रहमप्रकाश, रविंद्र आदि मौजूद रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें