फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुए नामांकन

Sun, 22 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच तीसरे चरण में शामली ब्लाक में  प्रधान-पंचायत सदस्य पदों के लिए पहले दिन प्रधान पद के 156, पंचायत सदस्य के लिए 156 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पुलिस की सुरक्षा में आए प्रधान पद के कई प्रत्याशी भी नामांकन-पत्र दाखिल करने पहुंचे। सोमवार को दूसरे दिन सुबह 8 से लेकर शाम चार बजे नामांकन-पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को शामली ब्लाक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से नामांकन-पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हो गया। विक्की त्यागी हत्याकांड में जेल गए आरोपी सागर मलिक की मां बबली पत्नी विवेक, विक्की व उसकी जेठानी कमलेश देवी पत्नी यशपाल मलिक समर्थकों के साथ बहावड़ी गांव से प्रधान पद के लिए नामांकन-पत्र भरने पहुंची। उनके सामने बहावड़ी गांव से सुनीता पत्नी देवेंद्र ने नामांकन किया। सुनीता देवी बहावड़ी की मौजूदा प्रधान हैं। कांजरहेड़ी गांव के प्रधान पद के लिए पुलिस सुरक्षा में बबली पत्नी बालेंद्र सिंह प्रस्तावक के साथ पहुंची।

गोहरनी गांव से प्रधान पद के लिए विपिन राणा, भैंसवाल के मौजूदा प्रधान उमेश कुमार, अंकित खैवाल, कृष्णपाल, कपिल कुमार ने प्रधान पद पर नामांकन किया। प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन-पत्र करमूखेड़ी में बारह नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। आरओ अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रधान-पंचायत सदस्य पद पर रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए सुबह आठ से लेकर चार बजे तक शाम दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य पर ग्राम फतेहपुर-कुरमाली में कोई भी प्रत्याशी नामांकन-पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा।  ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान पद के लिए कुल 239 आैर पंचायत सदस्य पद पर 433 प्रत्याशियों ने अभी तक नामांकन पत्र खरीदें हैं। शनिवार को प्रधान पद के लिए 29 व सदस्य पद के 161 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र खरीदे हैं।

कांधला क्षेत्र में 284 ने जमा किए नामांकन
कांधला। कांधला ब्लाक कार्यालय में नामांकन करने के लिए शनिवार को सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान सीओ कैराना एनपी सिंह और थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह फोर्स  के साथ ब्लाक कार्यालय की सुरक्षा में रहे। नामांकन पत्र जमा करने जाते समय प्रत्याशी और समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नाचते गाते समय आतिशबाजी छोड़ते नजर आए।

इससे आचार संहिता का उल्लंघन भी खूब किया। देर शाम तक 33 ग्राम पंचायतों में 144 प्रधान पद प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 140 नामांकन पत्रों को जमा कराया। आरओ विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने बताया नामांकन पत्रों की जांच 24 और 26 नवंबर तक होगी, और 27 नवंबर तक नामांकन वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें