फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी बेगम संग किया मतदान, इन मुद्दों पर डाला वोट

Fri, 19 Apr 2024 10:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Election 2024 : शामली में ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी बेगम के साथ मतदान किया। अजीम ने इन मुद्दों पर वोट डाला है।
विज्ञापन
अपनी बेगम के साथ अजीम मंसूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी हाइट की लड़की से शादी कराने की मांग को लेकर देशभर में सुर्खियों में आये ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने दोपहर के समय अपनी बेगम बुशरा के साथ कटहरा धर्मशाला स्थित केंद्र पर जाकर मतदान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर उसने मतदान किया है।

हमने डाला पहला वोट, मतदान कर मिली खुशी
लोकसभा चुनाव में युवतियों को अपना पहला मत डालने का लेकर उत्साह के साथ जोश भी था। वोट डालने के बाद उनके चेहरे पर खुशी भी सााफ झलकी।

-मैने पहली बार वोट डाला है और वोट डालकर मुझे काफी खुशी मिली है, जो लोग वोट नहीं डालते हैं, मैं उनसे सिर्फ इतनी गुजारिश करूंगी कि सभी लोग वोट जरूर करें। -छवि मलिक, कुड़ाना

-मैं काफी दिनों से इस दिन का इंतजार कर रही थी। पिछले चुनावों के दौरान मेरी उम्र कम रह गई थी और पहचान पत्र नहीं बन पाया था। वोट डालकर काफी अच्छा लगा। -इतिका जैन, धीमानपुरा शामली

-पहले मैं अपने पापा और मम्मी के साथ यह देखने आती थी कि वोट कैसे डाला जाता है। मगर अब जब खुद पहली बार वोट डाला तो अलग तरह का एहसास हुआ है।- भूमिका शर्मा शामली, मोहल्ला ब्रहमनान
विज्ञापन

- मुझे हमेशा यह जानने की इच्छा थी कि आखिर वोट डालने की प्रक्रिया कैसी होती है। इसलिए मैंने पहले ही प्लान बना लिया था कि पहला वोट कैसे और किसे डालना है। उसने बताया कि वह नोएडा में जॉब करती है और आज सुबह ही वह वोट डालने के लिए आई है। - राशि शर्मा हनुमान रोड शामली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें